जौनपुर । दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यश वीर सिंह और जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. ने सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी भी मौजूद रहे।
एसएसपी और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।












Leave a Reply