जफराबाद थाना क्षेत्र में चोरो का आतंक बढ़ा

Share

श्याम नारायण पाण्डेय

जौनपुर : जफराबाद थाना क्षेत्र में पिछले 6 माह से हल्का नं. 4 के इमलो, किर्तापुर, सेवई नाला, उत्तरगावां, करमहीं, रत्तीपुर आदि गॉवो में चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। चोरों के खिलाफ कारगर कार्रवाई न होने से आतंक कम नही हो रहा है। क्षेत्रीय पुलिस पीड़ितो के घर जाकर उनसे सद्भवनापूर्वक वार्ता भी करती है लेकिन चोरों को न पकड़े जाने के कारण घटनाएं रुक नही रही है। ये घटनाएं पूर्व थानाध्यक्ष आर.आर द्विवेदी के कार्यकाल से हो रही हैं।

पिछले दिनों की प्रमुख घटनाओ में क्रमश कमलेश पाण्डेय रत्तीपुर, भगेलू पाल उत्तरगावां और मनोज मौर्या करमहीं आदि आधे दर्जन लोग पहले से पीड़ित रहे हैं।

ताजा घटनाओं मे विगत 25/26 जनवरी की रात में इमलो गॉव में चोरो ने 5 घरों में चोरी का प्रयास किया। अशोक कनौजिया, स्व. रामवृक्ष विश्वकर्मा, राजदेव यादव (पोस्टमास्टर) और श्रीमती गंगाजली के यहाँ चोरी हुई। अशोक कन्नौजिया के यहाँ यह बताया जा रहा है कि चोरों को बड़ी सफलता मिली है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरो ने 4 लाख रु से ज्यादा के आभूषणों की चोरी की है। शेष लोगों के यहाँ चोर मामूली सामान ही ले जा सके। राजदेव यादव के यहाँ उनके कुत्ते के द्वारा शोर मचाने के कारण चोर भाग गए।

इसके पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं :

विगत 15/16 सितम्बर की रात नें जफराबाद थाने के हल्का नम्बर 4 में रत्तीपुर गांव के कमलेश पाण्डेय के घर चोरों ने लगभग 7 लाख रूपये के आभूषण और नकदी की चोरी की। एक चेन, एक हार, कान न झाला, नथिया, मांग टीका, दो जोड़ी पायल, लरी, मीना और कुछ नकद रूपये आदि हैं। इस चोरी में लगभग आधा दर्जन बार थाने पर दो बार नगर पुलिस उपाधीक्षक, एक बार एसपी नगर और एक बार पुलिस अधीक्षक से कमलेश स्वयं अपनी फरियाद कर चुके हैं। प्राथमिकी भी दर्ज है क्षेत्रीय सहायक निरीक्षक किसी-किसी से कहते हैं कि चोरी हुई ही नहीं है।

इसी थाने के उत्तरगावां गांव के पाल बस्ती में भगेलू पाल के घर से चोरों ने लगभग 5 लाख रूपये के आभूषण और नकद रूपये पर हाथ साफ किया। जिस समय चोर घर में घुसे भगेलू की पुत्र वधू जग गयी और एक चोर को पकड़ लिया। लेकिन ताकतवर चोर ने उसे मार कर झोंक दिया और बक्सा लेकर तथा अटैची लेकर भाग गए। खाली अटैची और बक्सा दूर एक खेत में मिला।

इसी प्रकार करमहीं गॉव के मनोज मौर्या के यहाँ 25/26 नवम्बर 23 को लड़की की शादी थी। एक दिन पहले ही भयंकर चोरी हुई। शादी में दिया जाने वाला सामान, आभूषण और 70 हज़ार रूपये चोर उठा ले गए। थानाध्यक्ष नें उनकी भी प्राथमिकी भी नहीं लिखी। उन्होंने मनोज मौर्या से कहा कि आप जाकर शादी की व्यवस्था करो बाद में मैं चोरों को पकड़कर सारा माल बरामद करूँगा किन्तु कुछ भी नहीं हुआ। इसी प्रकार सेवई नाला पर शिव किराना स्टोर में दो बार ताला तोड़ा गया और सतनूं प्रजापति वकील के यहाँ भी चोरों ने हाथ साफ किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पायी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *