जौनपुर। जफराबाद थाना अंतर्गत स्थित गांव इमलो पांडे पट्टी के निवासी खरपत्तू नहीं रहे। दिनांक 26 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:00 बजे आपका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। आप पूर्व प्रधान एवं पूर्व सदस्य जिला पंचायत सुखराम बिंद के पिता थे। आप अपने पीछे फलता – फूलता, समृद्ध एवं प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गए हैं आप दो भाई थे स्वयं खरपत्तू और स्वर्गीय बल्ली बिंद। आपके भी दो पुत्र हैं बड़े हैं सुखराम बिंद और दूसरे हैं विश्राम बिंद। ये ग्राम विकास अधिकारी के पद पर जनपद में ही तैनात हैं।
खरपत्तू का स्वास्थ्य 26 नवंबर को ही अचानक खराब हो गया। उनके बड़े बेटे सुखराम घर पर ही थे वह उन्हें लेकर के डॉक्टर बी० एस० उपाध्याय के अस्पताल पर जौनपुर गए, वहां उनकी 1 घंटे तक चिकित्सा चली। उसके बाद वही उन्होंने अंतिम सांस ली।
कबीर दास के पचासों भजन उन्हें जबानी याद थे और वह उन्हें गाया भी करते थे। आपका प्रिय भजन था –
“विधवा करउले जाला सैयां बदरी में..”
आपका गाजे – बाजे के साथ अंतिम संस्कार उनकी ही इच्छा अनुसार जफराबाद श्मशान घाट पर गोमती नदी के तट पर संपन्न हुआ।
क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय प्रधानगण, किसान, व्यावसायी, शिक्षक, वकील, राजनेता और पत्रकारों ने खरपत्तू की अंतिम यात्रा में शामिल होकर के उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
परिवारजन उनके स्नेही स्वभाव से काफी शोकाकुल है किंतु उनकी लगभग 100 वर्ष तक परिवार की सेवा से लोग पूर्ण संतुष्ट हैं। आपको इतनी अधिक उम्र में भी कोई बीमारी नहीं थी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहा। वह प्रायः दवा नहीं लेते थे। आपने अपने पुरुषार्थ से अपने परिवार को काफी समृद्धि प्रदान किया जिसकी सराहना पूरा क्षेत्र कर रहा है।
खरपत्तू बिंद को शत-शत नमन।












Leave a Reply