कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान छोटी लाइन, शहाबुद्दीनपुर से आरोपी को पकड़ा, सैमसंग मोबाइल भी बरामद
जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 26 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छोटी लाइन, शहाबुद्दीनपुर से अभियुक्त अंकित मौर्या पुत्र राकेश मौर्या, निवासी ग्राम सरोखनपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, 7.65 KF के 9 जिंदा कारतूस तथा सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस मामले में थाना कोतवाली जौनपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 295/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त: अंकित मौर्या पुत्र राकेश मौर्या, निवासी ग्राम सरोखनपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।
बरामदगी: एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस तथा एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन।












Leave a Reply