मड़ियाहूं पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ियाहूं पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के संबंध में दोनों अभियुक्तों को उनके घर से नियमानुसार हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संतोष यादव उर्फ ढेला यादव, पुत्र सुरेंद्र प्रसाद यादव, निवासी पाली, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर तथा अतुल तिवारी, पुत्र स्वर्गीय राममिलन तिवारी, निवासी ग्राम पाली, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय भेज दिया।

स्थान: मड़ियाहूं, जौनपुर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *