बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

Share

जौनपुर : बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त जिला समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से वर्तमान लक्ष्य 1819 के सापेक्ष 1077 विद्यालयों का निरीक्षण शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। डायट एसेसमेंट, निपुण विद्यालय, मध्यान्ह भोजन, कायाकल्प, ब्लॉकवार डीबीटी पेंडेंसी आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि मध्याह्न भोजन में बच्चों को आंवले का अचार भी दिया जाए। जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित अंतराल पर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में रविवार को स्वयं जाकर बच्चों के साथ भोजन करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें।

बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मध्याह्न भोजन के अंतर्गत निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाए। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाएं। कहा गया कि विद्यालय में शिक्षक समय से उपस्थित रहे। बच्चों को विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा भी दी जाए। कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *