
जौनपुर : उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वावधान में वाराणसी कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के द्वारा बाबतपुर वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश अभिमन्यु कुश्ती प्रतियोगिता दंगल का सफल आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश केसरी के चुनाव में भीम यादव आजमगढ़ प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश केसरी बने, वहीं पर उत्तर प्रदेश केसरी के लिए अपनी जोर आजमाइश करते हुए शक्ति सिंह गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहे। शेर बहादुर जौनपुर व शनि गिरी वाराणसी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं उत्तर प्रदेश कुमार प्रतियोगिता में सर्वेश कुमार वाराणसी रेल कारखाना प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश कुमार बने। वहीं पर शिव शंकर यादव वाराणसी दूसरे स्थान पर रहे। बघेल यादव जौनपुर वह सूरज यादव मिजापुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश अभिमन्यु के लिए अपना दमखम दिखाते हुए शिवजीत यादव वाराणसी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश अभिमन्यु का खिताब अपने नाम किया। वहीं पर आकाश यादव वाराणसी दूसरे स्थान पर रहे।

अजय यादव मिजापुर और बृजेश चंद्र यादव वाराणसी तीसरे स्थान पर रहे। रेफरी का कार्य राजेश शर्मा, अखाड़ा अध्यक्ष राजेश यादव, जज की भूमिका में रोशन कनौजिया रहे। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाबली रामाश्रय पहलवान और एल आर पटेल ने संयुक्त रूप से किया। कुश्ती प्रतियोगिता का सफल संचालन साई कोच वेद प्रकाश यादव ने किया और आभार लालजी यादव सेना महासचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धति ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंद केसरी लालजी यादव पहलवान, उत्तर प्रदेश केसरी मनोहर पहलवान, अजीत यादव, मल्लू पहलवान, संतोष पाल, हरिश्चंद्र यादव, शिवधनी पहलवान, रविंद्र मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान लक्ष्मण यादव बनारस रेल कारखाना, रामचंद्र, जमुना पहलवान, मेवा पहलवान, श्रीनाथ पहलवान, सुनील पहलवान, कैलाश पहलवान, राजेश पहलवान, बड़ा मेवा पहलवान आदि उपस्थित।