
मुंबई (महाराष्ट्र): बालासाहेब ठाकरे का मराठी अखबार सामना उनकी मृत्यु के बाद अब उद्धव ठाकरे के स्वामित्व में प्रकाशित हो रहा है। अब वह अपनी मूल नीति से हट चुका हैं। अब वह भी कांग्रेस के साथ मुस्लिम मतों के लिए हिंदू और सनातन विरोध पर उतर आया हैं। मराठी दैनिक सामना लिखता है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस अब हिंदू तालिबानों का संगठन बना रहे हैं। मामला छत्रपति संभाजी नगर में स्थित औरंगजेब की कब्र का है। मामला सपा विधायक अबू हाशमी के द्वारा औरंगजेब को जनता का मसीहा बताए जाने के कारण बिगड़ा जबकि उनके कार्यकाल में लाखों हिंदुओं की हत्या कर दी गई थी। यद्यपि अबू हाशमी ने अपने भाषण के बाद माफी भी मांग ली थी।

अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल संगठन द्वारा औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। यह लोग तत्पर हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज के इस नगर से औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए। महाराष्ट्र सरकार ने कब की सुरक्षा बढ़ा दी है किंतु आंदोलन का रूप उद्धव ठाकरे के सामना में हिंदुओं के खिलाफ अखबार बाजी होने के कारण भयंकर होता जा रहा है। महाराष्ट्र में विपक्ष के लोग कहते हैं कि कब्र को अगर हटाना है तो कानूनी सहायता ले। कानून का रास्ता अपनाना ही उचित होगा।



