
होशियारपुर (पंजाब): दस दिन से पंजाब में आप पार्टी के मुखिया विपश्यना नाम के एक आध्यात्मिक अनुष्ठान के चलते होशियारपुर में रह रहे हैं । वह अकेले नहीं है। पूरी एक बटालियन भी सैकड़ो गाड़ियों के साथ वहां पर ठहरी हुई है। लगता है कि कोई मिनी विधानसभा चल रही है। विपश्यना का 10 दिवसीय कार्यक्रम तो पूरा हो गया शुरुआत में कुछ भगवत सिंह मान को हटाने की योजना पर काम कर रहे थे। विपश्यना अनुष्ठान तो बहाना था मुख्य मकसद पंजाब में मुख्यमंत्री पद पर अपने को प्रतिष्ठित करना था। शुरुआत में केजरीवाल ने वहां अस्थिरता पैदा करने के लिए ड्रग माफियाओं को छेड़ने को प्रमुखता देना शुरू किया और भगवंत सिंह मान को यह बताना चाहा कि वे अच्छे शासक नहीं है।

विपश्यना केंद्र पंजाब
लेकिन भगवान सिंह मान ने ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया तो जो किसानों द्वारा उनको प्रोत्साहित करके आंदोलन करने की बात बन रही थी। वह खत्म हो गई। अब बताया जा रहा है कि केजरीवाल को ज्यादा महत्व न देने वाले मंत्री और संगठन के अधिकारी उनके निशाने पर आ गए हैं। संभव है कि जल्दी ही शासन और संगठन दोनों में फेरबदल कर दिया जाएगा। इससे केजरीवाल का कुछ लाभ तो नहीं होगा लेकिन पंजाब में शासन और प्रशासन में अस्थिरता और अराजकता फैलने की ज्यादा संभावना है।





;