केन्द्रीय विद्यालय में पठन-पाठन आरम्भ

Share


जौनपुर: केंद्रीय विद्यालय संगठन के उप नियंत्रक ए.के. मिश्र के कुशल दिशा निर्देशन में जौनपुर जनपद वासियों के लिए केंद्रीय विद्यालय की सौगात तो मिल गई इसका श्रेय प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को जाता है वर्तमान में यह केन्द्रीय विद्यालय स्टेशन रोड स्थित मदारपुर जीजीआईसी कैंपस में भली भांति गत 19 जून से संचालित है जिसमें कक्षा एक से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का प्रवेश प्रक्रिया निरंतर जारी है उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षक श्री के. एन .तिवारी के हवाले से दी गई है वर्तमान में 6 कर्मचारियो 15 शिक्षकों सहित एक प्रधानाचार्य का पद सृजित किया गया है।

श्री तिवारी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना वर्ष 1964 में रेजिमेंट विद्यालय के रूप में की गई जिसका मूल उद्देश्य केंद्रीय अर्ध केंद्रीय कार्मिकों के परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना था बाद में इसका नाम परिवर्तित कर सरकार ने इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन किया जिसका अनुशासन और कार्य पद्धति अन्य शिक्षण संस्थानों से कुछ अलग हटकर है पूरे देश में लगभग 1350 केंद्रीय विद्यालय संचालित है जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार आरक्षण अनुमन्य है आगे श्री तिवारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक के रूप में इस संस्थान में उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह की तैनाती की गई है जो सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। समाचार लिखे जाने तक विद्यालय में लगभग 140 छात्रों का प्रवेश लिया जा चुका था ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *