जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील मड़ियाहूँ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने आमजन की शिकायतें सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के अंतर्गत कुम्हारी कला के लिए भूमि आवंटन और वरासत संबंधी कार्यवाही की गई। वहीं, अंत्योदय योजना की महिला लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरित किए गए तथा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को सहायता प्रदान की गई।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निष्पक्षता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।












Leave a Reply