विकास योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Share

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन को भेजी जाने वाली सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *