टैबलेट मिलने पर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

Share

जौनपुर। बाबा गणेश दत्त डिग्री कॉलेज रत्तीपुर में छात्र-छात्राओं में टैबलेट पाने पर खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डिग्री कॉलेज के स्नातक छात्रों को लगभग ₹22000 का यह उपहार पाने पर छात्र-छात्राएं बेहद प्रसन्न थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, विद्यासागर सोनकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके लिए अनमोल उपहार है। जो पढ़ाई लिखाई में आपकी काफी मदद करेगा इसलिए आप लोगों से यह उम्मीद की जाती है कि आप इसका सदुपयोग करेंगे। विद्यासागर सोनकर इस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस वैज्ञानिक उपहार को आपको मात्र इसलिए दिया है कि आप पढ़ाई-लिखाई में तकनीकी रूप से भी सशक्त हो।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं कुवरदां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निर्विवाद कर्मचारी नेता जगदम्बा प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडेय, सहकारी साधन समिति रत्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष मायाराम यादव, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. शिवपूजन यादव, नोडल अधिकारी डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. दिग्विजय विश्वकर्मा, डॉ. अर्चना यादव आदि लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ सर्वश्री सुनील यादव, शुभम विश्वकर्मा, मनीष यादव, सुरेश चौहान भी बहुत सहयोग करते हुए दिखाई पड़े।

इस टेबलेट वितरण समारोह का संचालन महाविद्यालय की व्यवस्था प्रमुख अवधेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। सभी छात्रों को संबोधित करते हुए त्रिपाठी जी ने कहा कि अभी तो 119 छात्र-छात्राओं को ही प्रदेश सरकार द्वारा यह टैबलेट दिया गया है शेष जो हैं उन्हे भी निकट भविष्य में यह टैबलेट मिलेगा। अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्याम बिहारी त्रिपाठी ने अस्वस्थ के बावजूद बच्चों को आशीर्वाद संप्रेषित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *