बिजली का पोल गिरने से भड़के डीएम, बोले कोई हादसा हुआ तो कठोर कार्रवाई होगी

Share

जौनपुर। बीती रात आई तेज़ आंधी और बारिश से नगर क्षेत्र में कई जगहों पर विद्युत खंभे टेढ़े होकर झुक गए। दुर्गा पूजा व आगामी त्योहारों में भीड़भाड़ को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र देर रात ही मौके पर पहुँच गए और स्थिति का जायज़ा लिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए आदेश दिया कि पूरी टीम रातभर काम करे और सभी टेढ़े व जर्जर खंभों को तत्काल बदला जाए। उन्होंने कहा कि आमजनमानस को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यह विभाग की लापरवाही से किसी की जान गई तो जेल भेज दूंगा।


डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में विद्युत विभाग की लापरवाही से कोई हादसा हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर सभी खंभों की जांच व मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *