शाहगंज में फ्लिपकार्ट सेंटर में लगी भीषण आग

Share

जौनपुर (शाहगंज) नगर के खुटहन रोड स्थित फ्लिपकार्ट के सेंटर पॉइंट पर गुरुवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैल गई कि देखते ही देखते करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और जवानों ने पुलिस संग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
फ्लिपकार्ट सेंटर के ऊपरी मंज़िल पर चल रहे एक क्लिनिक और पास में स्थित अस्पताल को एहतियातन खाली कराया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सका।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों की जाँच प्रशासन द्वारा की जा रही है।
मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुँच गए थे और स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *