मडियाहूं में विवाहिता का शव लटकता पाए जाने से सनसनी

Share

जौनपुर। मडियाहू थाना अंतर्गत संगुलपुर ग्राम सभा के कालूपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को प्रातः कमरे में शबनम नमक विवाहिता की लटकती लाश पाए जाने से हड़कंप मच गया,
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जलालपुर थाना अंतर्गत पूरे गांव में मृतका का मायका है, शादी कालूपुर निवासी अशरफ के बेटे सानू के साथ हुई थी।


घटना की सूचना पर मृतका का भाई खुर्शीद मौके पर पहुंचा तो दंग रह गया, आरोप है की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है, पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है, देवर परिवार संग यहां रहता है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *