ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लिया कब्जे में

Share

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद पेट्रोल पम्प पर खड़ी गिट्टी लदी ट्रक के केबिन में रविवार की रात चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार रविंद्र यादव (44 वर्ष) पुत्र रामेश्वर यादव निवासी पूरे फकीर प्रहलादपुर, जनपद रायबरेली अपने ट्रक को पेट्रोल पम्प पर खड़ा कर रात में केबिन में ही सो गया था। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई तो आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुँची रामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर केबिन का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।


प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *