बहुमत महागठबंधन के पक्ष में दिख रहा है (बिहार निर्वाचन की विशेष रिपोर्ट)

Share

जौनपुर। बहुमत महागठबंधन के पक्ष में दिख रहा है। इन दोनों बिहार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में सर्वत्र चर्चा हो रही है जहां भी देखिए सभी लोग अपना अपना अनुमान लगा करके हर पक्ष को जीत हार दे रहे हैं। इस संबंध में तीसरी आंख चैनल कार्यालय में हुई एक गोष्ठी में कई लोगों ने हिस्सा लिया। सामान्यतः सभी लोग महागठबंधन के पक्ष में ही अपनी अपनी राय दिए।
गोष्ठी का संचालन चैनल के संपादक श्याम नारायण पांडे ने किया।

कलेक्ट्रेट के चर्चित अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में गठबंधन ही जीत रहा है क्योंकि नीतीश कुमार के ज्यादा दिनों तक सत्ता में देखते-देखते लोग ऊब गए हैं। यह लोग भी अहंकारी हो गए हैं। यही कारण है कि जनता इनको अच्छी निगाह से नहीं देख रही है। दूसरी तरफ तेजस्वी अच्छा नौजवान है और उसके पक्ष में लोग ज्यादा हैं। एक बार उसको भी सत्ता पर काबिज देखना चाहते हैं।

पूर्व सचिव उपभोक्ता विजय मिश्रा का कहना है कि नीतीश की पलटू राम वाली छवि से बिहार के लोग गुस्से में हैं। इनकी बात का कोई भरोसा नहीं है कि यह कब क्या कर देंगे। कब किसके पक्ष में चले जाएंगे और किसको गिरा देंगे। इससे अच्छा तेजस्वी है जो काम से कम जहां रहेगा वह स्थिर और टिकाऊ रहेगा।

सहकारी समिति के सभापति मायाराम यादव के कहा कि – लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेता हैं और तेजस्वी उनके सुपुत्र हैं। लोगों की पसंद भी तेजस्वी हैं इसलिए गठबंधन ही जीतेगा, ऐसी संभावना है।

वरिष्ठ अधिवक्ता कलेक्ट्रेट सभानारायण चौबे का कहना है कि – भाजपा राष्ट्रीय दल है और गठबंधन के साथ बहुत अच्छी तरह से इन लोगों ने काम किया है। नीतीश की छवि भी अच्छी है। बिहार में काम भी बहुत हुआ है। ईमानदार छवि वाले नीतीश कुमार नेता अच्छे हैं लेकिन बहुत-बहुत दिन से मुख्यमंत्री रहने के नाते लोग इनसे उब गए हैं। एक नए चेहरे को बिहार की चाबी सोपना चाहते हैं इसलिए ऐसा लगता है की यदि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी राजद का बहुत नुकसान न कर पाए तो तेजस्वी को विजय श्री मिल सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *