पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल का किया गया निरीक्षण-

Share

जौनपुर। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुम्भ द्वारा पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ० कौस्तुम्भ द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा तकनीकी उपकरणों के सुचारू उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण हेतु त्वरित कार्यवाही करने, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन में साइबर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

साथ ही, साइबर सेल में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुम्भ, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, डीएसपी देवेश सिंह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *