पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा नागालैंड दिवस

Share

राजभवन के निर्देश पर होगा आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजभवन के दिशा-निर्देश के क्रम में एक दिसंबर को नागालैंड दिवस मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में नागालैंड दिवस समारोह की तैयारी के लिए कुलसचिव केशलाल की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों एवं आयोजन टीमों की उपस्थिति रही।

कुलसचिव श्री केशलाल ने सभी समितियों से समन्वय बनाते हुए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एकता और संस्कृति के आदान-प्रदान का मजबूत उदाहरण बनने का अवसर प्रदान करता है।

बैठक में समारोह के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि नागालैंड दिवस के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नागालैंड की सामाजिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टताओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना है, जिससे वे विभिन्न राज्यों की परंपरा एवं पहचान से अवगत हो सकें।

इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. सोनम झा, प्रगति सिंह, जीशान अली, श्याम त्रिपाठी व छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, आयुष यादव उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *