दहेज भारतीय समाज में एक कुरीति और अभिशाप: इंदु सिंह

Share

आइए हम सब मिलकर सामूहिक सर्वधर्म दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह को सफल बनाए: आरिफ हबीब

जौनपुरदहेज भारतीय समाज में एक कुरीति के समान है। दहेज प्रथा ना केवल किसी सभ्य समाज के लिए अभिशाप है, बल्कि यह नारी के दमन का प्रतीक है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कही है।
ज़िलाध्यक्ष इंदु सिंह ने आगे कहा कि दहेज प्रथा ने समाज में स्त्रियों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है और उन्हें अधिकारहीन बनाया है। इस प्रथा के चलते कई स्थानों पर लड़कियों को बचपन से ही आत्मविश्वास कम होता है और उनमे आत्मनिर्भरता की कमी होती है। यह एक आर्थिक बोझ बनता है जो घरेलू संरचनाओं को भी प्रभावित करता है और समाज में आर्थिक असमानता बढ़ाता है।
हमें दहेज रहित विवाह हेतु समाज में ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के महायज्ञ को सफल बनाए रखना है।
ट्रस्ट को जनपद के सम्मानित व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं से पूर्ण सहयोग की अपील करते हैं।


ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बड़ी संख्या में हर तीन वर्ष पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह के माध्यम से दहेज रहित आदर्श विवाह का आयोजन समाज में दहेज प्रथा के विपरीत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है, इस महा अनुष्ठान की सफलता नारी सम्मान का प्रतीक है।


एक छोटी-सी सामाजिक पहल में आपका साथ बहुत मायने रखता है।
ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नगर के मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में 07 दिकंबर को समय 11 बजे दिन में आयोजित “सर्वधर्म सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में आप पधारें, यही विनम्र आग्रह एवं अपेक्षा है।
हम सब मिलकर जरूरतमंद बेटियों और परिवारों के लिए खुशियों का अवसर बना रहे हैं।
आपकी उपस्थिति से यह कार्यक्रम और भी आलोकित होगा!

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *