जौनपुर। जनपद के शाहगंज तहसील अंतर्गत बड़ा गांव क्षेत्र में जन सेवार्थ चिकित्सा सुविधा हेतु एक बड़ी परियोजना के अंतर्गत मां शांति अस्पताल के लिए भूमि पूजन एवं अनुष्ठान एक उत्सव के रूप में देखा गया। इस चिकित्सा सेवा के संबंध में अंतर विज्ञान के सिद्ध संत पंडित पुरुषोत्तम शुक्ला ने बताया कि यहां 300 बेड का बड़ा अस्पताल निर्मित होगा जिसमें सभी प्रकार के रोगों की चिकित्सा व्यवस्था, निदान एवं शल्य चिकित्सा उच्च स्तरीय ढंग से की जाएगी। इस बड़ी परियोजना के प्रेरक एवं संरक्षक पंडित पुरुषोत्तम शुक्ला जी ने बताया कि इस चिकित्सालय के खुल जाने पर रोगियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी जो सुविधा लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में उपलब्ध है उससे अच्छी सुविधा यहां रोगियों को मिलेगी।
भूमि पूजनोत्सव की केंद्रीय भूमिका में वैश्विक स्तर पर अंतर विज्ञान संत के रूप में प्रतिष्ठित शुक्ला जी ने बताया कि यह अस्पताल पूर्वांचल के लोगों के लिए एक वरदान सिद्ध होगा और उनको सस्ती और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मिलेगी।

इस भूमि पूजन उत्सव के मुख्य यजमान के रूप में इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला और डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला जी रहे। यह दोनों लोग पंडित जी के सुपुत्र हैं और अपने-अपने क्षेत्र में बहुत ही अच्छी ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।
भूमि पूजन के प्रारंभ में प्रसाद पाने एवं ब्रह्मभोज में शामिल होने वाले दूर-दूर से आए भक्तों की लंबी कतार देखी गई। इस कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित लोगों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों और पत्रकारों ने भी भाग लिया।












Leave a Reply