जौनपुर। राज्य के वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम दुबे की स्वर्गीय मां राजकुमारी देवी के देहावसान के उपलक्ष में तीसरी आंख कार्यालय में एक शोक गोष्टी संपन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता चैनल के प्रधान संपादक श्याम नारायण पांडे ने की। आपने बहुत भावपूर्ण स्थिति में माता जी के स्नेहिल व्यवहार, व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान उन्हें परम पद प्रदान करें।
इस शोक गोष्ठी में सर्वश्री सभा नारायण चतुर्वेदी एडवोकेट, विजय प्रकाश मिश्रा, अजय पांडे TV9 भारतवर्ष, संजय कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट दीवानी, विजय मिश्रा, सुधाकर शुक्ला इंडिया टीवी, रविंद्र मिश्रा अमर उजाला, दीपक मिश्रा एएनआई, रवि कान्त तीसरी आंख आदि बहुत से पत्रकारों ने भाग लिया।












Leave a Reply