जौनपुर। परम पूज्य मां अमलेश मिश्रा निवासिनी गद्दीपुर कचगांव जौनपुर के निधन पर तीसरी आंख कार्यालय में एक शोक गोष्ठी संपन्न हुई जिसमें सर्वश्री सभा नारायण चौबे एडवोकेट, विजय कुमार मिश्रा, कैलाश नाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, रवि कान्त, सुधाकर शुक्ला, पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ० केके सिंह मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज आदि लोगों के साथ तमाम पत्रकारों ने भाग लिया।
इस श्रद्धांजलि गोष्ठी में आहूत लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सभा नारायण जी ने कहा कि माता जी का व्यवहार अप्रदिम था। मैं उनकी सदाशयता सज्जनता और सरलता पूर्ण व्यवहार को आज भी याद करता हूं। यद्यपि हमारी भेंट बहुत अल्प समय के लिए ही उनसे हुई थी लेकिन अपने स्नेहिल आचरण से हमारे मानस पटल पर जो व्यवहार और अपनत्व अंकित किया वह अमिट है। मैं उन्हें आज त्रयोदशा के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्षता करते हुए प्रधान संपादक श्याम नारायण पांडे ने भी माताजी को शत- शत नमन करते यह कहा कि – माता जी ने
स जातो येन जातेन
यात वंश समुन्नतिम
को चरितार्थ कर दिया है जिसके फल स्वरूप माता जी के वशधर प्रतिष्ठापरक पदों को सुशोभित कर रहे हैं।
गोष्ठी का संचालन सुधाकर शुक्ला ने किया।
💐💐💐💐💐












Leave a Reply