डीएम, एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर गहन समीक्षा किया

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डा०दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डा०कौस्तुभ द्वारा आज संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं बन्दियों के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करना रहा।

निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक पाया।
इसके पश्चात पाकशाला का निरीक्षण करते हुए बन्दियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बन्दियों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०प्रभात को निर्देशित किया गया कि सभी बन्दियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक उपचार समय पर उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बन्दियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कारागार में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय गरिमा और संवेदनशीलता सर्वोपरि हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *