जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के (चतुर्थ सेमेस्टर, सत्र 2024-26) चार छात्रों – अविनाश पाठक, श्याम सुंदर चौहान, नितिन चौहान एवं आयुष सिंह का चयन प्रतिष्ठित कंपनी जेए स्टेराइल प्राइवेट लिमिटेड, मेसाना, गुजरात मे चयन हुआ है।
यह चयन विभागीय कार्यालय में 16 मार्च 2026 को आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया।
कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर एवं विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ट्रेनिंग देकर विद्यार्थियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वह प्रतियोगिताओं में अपने दक्षता हासिल कर सके।
चयनित छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय और विभाग का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ एस पी तिवारी एवं शिक्षकों ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।











Leave a Reply