जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा आज इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम परिसर में संचालित व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का गहन अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्य को 1 महीने के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रशंसा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए तथा खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया जाए।
उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु अलग फीडर बनाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आईडी (परिचय पत्र) की भी व्यवस्था की जाए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों से संवाद स्थापित किया, उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा की भी समुचित व्यवस्था किया जाए।
उन्होंने कार्यदाई संस्था को कहा कि जो भी अवशेष कार्य है उसको ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करे। उन्होंने स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्विमिंग पूल क्षेत्र में साफ-सफाई, जल गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच की जाए तथा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एपीएम राजेश यादव, खेल अधिकारी चंदन सिंह, प्रोजेक्ट जेई ऋषभ पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply