कानपुर। बी. एन. एस .डी शिक्षा निकेतन, कानपुर के भव्य सभागार में “मातृशक्ति सम्मेलन “पुण्य श्लोक लोकमाता “अहिल्याबाई होल्कर “जी की 301 वीं जयंती के शुभ अवसर पर मनाया गया। सम्मेलन का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
उज्जैन मध्य प्रदेश से आई श्रीमती आशा श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जीके अप्रतिम कार्यों को बताते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया ,साथ ही बच्चों को संस्कारवान कैसे बनाएं इस पर भी प्रकाश डाला।
सम्मेलन की अध्यक्षता महोदय डॉ दिव्या तिवारी जी ने अपने आशीर्वचन में बताया कि महिलाएं समरस समाज को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका कैसे निभा सकती हैं । मंच संचालन, महिला आयाम प्रमुख डॉ आरती द्विवेदी जी ने किया। सभागार में उपस्थित वरिष्ठ जनों का परिचय श्रीमती प्रिया सैनी जी ने कराया। धन्यवाद ज्ञापन, प्रांत “महिला आयाम प्रमुख “श्रीमती पूनम शुक्ला जी ने दिया।
मातृशक्ति सम्मेलन के अंतर्गत अवनी बिटिया,मान्यता बिटिया तथा ट्विंकल बिटिया ने अपनी _अपनी नृत्य प्रस्तुति , मंचन एवं गायन से सभी उपस्थित मातृ शक्तियों एवं बंधु गणो का मन मोह लिया। प्रचंड तापमान एवं ग्रीष्म के चलते भी सभागार में संख्या बल 126 रहा।
सम्मेलन में श्री भवानी भीख जी ( प्रांत संघचालक), श्री नरेंद्र जी ( क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक), डॉ श्याम बाबू ( माननीय विभाग संघ चालक) सुभाष जी ( सह प्रांत संयोजक , सामाजिक समरसता गतिविधि) धर्मेन्द्र अवस्थी जी ( प्रांत, सघन बस्ती प्रमुख) तरुण जी ( जिला संयोजक, दक्षिण), मुकेश जी ( विभाग संयोजक) इत्यादि उपस्थित रहे।












Leave a Reply