“विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता अभियान” शुरू

Share

जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन-जनजागरूकता अभियान के तहत “विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता अभियान” 08 जून से 14 जून 2026 तक संचालित है। 

08 जून 2026 से समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक आहूत कर अभियान के तहत मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन करते हुये सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई तथा प्लाष्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के साथ-साथ प्रत्येक विकास खण्ड से एक तालाब को प्लास्टिक मुक्त एवं सुन्दरीकरण कराया जा रहा है।

जिसके क्रम में आज जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा धनियामऊ, कटका, नवाबाद, मुसहर बस्ती, ग्राम पंचायत फूलपुर विकास खण्ड सिकरारा, ग्राम पंचायत मछलीगांव विकास खण्ड बदलापुर, ग्राम पंचायत रेहटी विकास खण्ड जलालपुर तथा ग्राम पंचायत कुंवरपुर विकास खण्ड मछलीशहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु भी विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *