जौनपुर। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।
27 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक गैस, डीजल, पेट्रोल एवं मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
राज्यपाल का काफिला सिटी रेलवे स्टेशन – पॉलीटेक्निक चौराहा – वाजिदपुर तिराहा – जेसिस चौराहा – जोगियापुल – सद्भावना पुल तिराहा – अशोक टाकीज तिराहा – चहारसू चौराहा – कुत्तूपुर तिराहा होते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक जाएगा तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
इन स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:
- पचहटिया तिराहा
- प्रसाद तिराहा
- अलीगंज हाईवे तिराहा (पकड़ी हाईवे)
- जगदीशपुर चौराहा
- चाँदपुर हाईवे अंडरपास
- कुत्तूपुर तिराहा
रोडवेज बसों के लिए डायवर्जन व्यवस्था:
- प्रयागराज, सुल्तानपुर, भदोही, मिर्जापुर एवं वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली बसें हौज टोल प्लाजा – जफराबाद – नाथूपुर – पीली कोठी – अंबेडकर तिराहा – सिविल लाइन मार्ग से जौनपुर डिपो तक संचालित होंगी।
- शाहगंज एवं आजमगढ़ की ओर से आने-जाने वाली बसें जोगियापुल से बाएं मुड़कर सिविल लाइन रोड – शेखपुर तिराहा होते हुए जौनपुर डिपो तक जाएंगी।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन से बचें तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।












Leave a Reply