स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में राष्ट्रीय पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विकास भवन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।

इस अवसर पर विभाग द्वारा वित्तपोषित इकाइयों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को भी अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करते हुए आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व की भावना को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना, लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *