गुणता आश्वासन नियंत्रणालय में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा

Share

कानपुर। गुणता आश्वासन नियंत्रणालय में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के उद्देश्य से 14 से 31 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। पखवाड़े के दौरान कार्यालय में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न आकर्षक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं नियंत्रक श्री के. यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर अपर नियंत्रक श्री आर.के. बरूआ, उप नियंत्रक डॉ. शोभा मिश्रा एवं राजभाषा अधिकारी श्री ब्रजेश द्विवेदी सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर कार्यालय के कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मान्यता चक्रवर्ती, अवनि मिश्रा एवं टिंकल मिश्रा की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अनिता आर्या, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रतिभा यादव का विशेष सहयोग रहा। उनकी सक्रिय सहभागिता से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।

समापन समारोह के अंत में सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग का संकल्प दोहराया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *