मड़ियाहूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 409 जोड़ों का विवाह संपन्न

Share

विधायक डॉ. आरके पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रामलीला मैदान, मड़ियाहूं में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सात विकास खंडों से आमंत्रित कुल 464 जोड़ों के सापेक्ष 409 पात्र जोड़ों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी 409 जोड़ों का विवाह निर्धारित रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खंड रामपुर, रामनगर, मड़ियाहूं, जलालपुर, सिरकोनी, बरसठी और मछलीशहर के जोड़ों ने हिस्सा लिया। योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *