संविधान दिवस पर पुलिस लाइन जौनपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

Share

जौनपुर । संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन जौनपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री अनंत चन्द्रशेखर ने सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सम्यक चौधरी की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को भारत के संविधान की उद्देशिका का पाठ कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का स्मरण कराया गया। साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने तथा संविधान के मूल्यों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित आदर्शों के अनुरूप कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *