जौनपुर। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आगामी 28 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णकालिक जेबा रऊफ ने अवगत कराया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष लोक अदालत आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करना है। इसके माध्यम से संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संबंधित वाहन स्वामियों एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने लंबित चालान से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।












Leave a Reply